Banda News: योगी सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री रनवीर बिट्टू पर भी बोला हमला

Banda News Today: कचहरी के निकट अशोक लाट के नीचे कांग्रेसी धरने तक सीमित नहीं रहे। कलेक्ट्रेट परिवार तक मार्च कर सरकार विरोधी नारेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 18 Sep 2024 1:19 PM GMT
Senior Congress leader Naseemuddin Siddiqui in Banda
X

Senior Congress leader Naseemuddin Siddiqui in Banda 

Banda News: कांग्रेस मंडल मुख्यालयों को केंद्र बनाकर कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार को घेरने में जुटी है। बांदा में मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस कांफ्रेंस में UP को क्राइम कैपिटल बताकर जहां करारा हमला बोला, वहीं बुधवार को प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। नारेबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री रनवीर सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी पर बेजा टिप्पणी के लिए बिट्टू को मंत्री पद से बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने की मांग बुलंद की गई।

सरकार विरोधी नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर

कचहरी के निकट अशोक लाट के नीचे कांग्रेसी धरने तक सीमित नहीं रहे। कलेक्ट्रेट परिवार तक मार्च कर सरकार विरोधी नारेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार को फेल बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।


प्रदेश महासचिव की अगुवाई में चारो जिलों से जुटे कांग्रेसी

ज्ञापन में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री रनवीर सिंह बिट्टू को पद से बर्खास्त करने और मुकदमा लिखने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, बांदा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, महोबा जिलाध्यक्ष तुलसीदास, हमीरपुर जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी और महिला कांग्रेस की बांदा जिलाध्यक्ष सीमा खान समेत भगवानदीन गर्ग, अफसाना शाह, अखिलेश शुक्ला, संकटा प्रसाद द्विवेदी, संजय द्विवेदी दनादन, आकाश दीक्षित, पवन देवी कोरी, सुमन शुक्ला, इदरीश भाई, सत्यप्रकाश द्विवेदी, धीरेंद्र पांडेय, बी. लाल और आयुष तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Admin 2

Admin 2

Next Story