Banda News: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा योजना कैंप की धूम, श्रमदान का चला सिलसिला

Banda News: राजकीय महिला डिग्री कालेज में महिलाओं की दिक्कतों के जिक्र और समाधान सुझाने के बीच सफाई के साथ क्यारियों की गुड़ाई भी जारी रही।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 7 March 2024 2:01 PM GMT
Banda News
X

Banda News (Pic:Newstrack)

Banda News: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (7 मार्च) को राजकीय महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप आयोजित कर महिलाओं की दिक्कतों का जिक्र कर समाधान भी सुझाए गए। इस दौरान श्रमदान भी हुआ। सफाई के साथ क्यारियों की गुड़ाई भी की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ.सबीहा रहमानी ने स्वागत भाषण से कैंप की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व और उपयोगिता भी बताई।

इस बीच महिला चेतना एवं सशक्तिकरण विषयक गोष्ठी भी हुई। सहायक कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय जयंती सिंह ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी तृतीय अंकिता तिवारी ने छात्राओं की शिक्षा और रोजगार की राह में आने वाली दिक्कतों का जिक्र किया। ज्योति मिश्रा ने महिलाओं की व्यवहारिक दिक्कतों का उल्लेख कर महिला समानता पर फोकस किया।

प्राचार्या दीपाली गुप्ता ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक आदित्य प्रताप सिंह ने पुरुष सत्ता के जोखिमों और महिलाओं के बरक्स सामाजिक ढांचे पर प्रकाश डाला। वीरेंद्र प्रताप चौरसिया और मोहम्मद अफजल ने भी विचार रखे। प्राचार्या दीपाली गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन सबीहा ने किया। अंत में कैंडल मार्च निकालकर महिला अधिकारों के लिए जागरुकता संदेश दिया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story