×

Banda News: छह दिसंबर को सीताराम विवाह आयोजनों की धूम, राम दरबार में पांव पूजन को महिलाओं में मची होड़

Banda News: राम दरबार मंदिर से निकली राम बारात का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों से तिलक संग श्रीराम नामी पट्टिका की भेंट पाकर बराती अभिभूत नजर आए।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 6 Dec 2024 9:17 PM IST
Sitaram marriage ceremony on December 6, women gather for Pav Pujan at Ram Darbar
X

छह दिसंबर को सीताराम विवाह आयोजनों की धूम, राम दरबार में पांव पूजन को महिलाओं में मची होड़: Photo- Newstrack

Banda News: छह दिसंबर का परस्पर विरोधी दिवस पीछे छूट गया है। अयोध्या में भव्य दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के आलोक में शुक्रवार को राम-सीता विवाह आयोजनों ने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन बांदा शहर में सिंहवाहिनी मंदिर के पार्श्व में सजे राम दरबार का सीताराम स्वयंवर का रोचक जिक्र चौराहों चौपालों के साथ घरों की ड्योढ़ी तक हो रहा है। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और पैंपुजी (पांव-पूजन) संस्कार का पुण्य लूटने की उत्सुकता काबिले गौर रही। आज ही जुमे की नमाज होने से पुलिस महकमा चौकन्ना रहा। सुरक्षा इंतजामों के साथ हर जरूरी जगह पुलिस तैनात रही।

पारुल त्रिपाठी बोलीं- सीता राम विवाह आयोजन उच्च जीवन मूल्यों से जोड़ने का उत्सव

राम दरबार मंदिर से निकली राम बारात का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों से तिलक संग श्रीराम नामी पट्टिका की भेंट पाकर बराती अभिभूत नजर आए। बारात वापस राम दरबार पहुंचने पर सीता राम विवाह संपन्न हुआ। राधा त्रिपाठी ने बताया, 'पांव पूजन के पुण्य लाभ की खासी होड़ रही। करीब 200 से ज्यादा महिलाओं ने सीताराम के पांव पूज खुद को धन्य महसूस किया।' निशा श्रीवास्तव ने बताया, सीताराम विवाह आयोजन ने नए उत्साह का संचार किया है। पारुल त्रिपाठी ने कहा, सीताराम विवाह आयोजन उच्च जीवन मूल्यों से जोड़ने का उत्सव है।

भजन संध्या की मधुर प्रस्तुति से समापन, देखते बनी महिलाओं की सहभागिता

विवाहोत्सव का समापन मां दुर्गा ग्रुप की शानदार भजन संध्या प्रस्तुति से हुआ। विवाहोत्सव में सुमन अग्रवाल , संतोषी गुप्ता, ज्योत्स्ना पुरवार, सुधा श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, प्रतिभा बख्शी, वंदना द्विवेदी, किरण गौतम, रमा त्रिपाठी, गीता द्विवेदी और कामिनी समेत अरुण पुरवार, कल्याण सिंह, अवधेश नारायण द्विवेदी, अवध नारायण तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रताप शुक्ला, भगवानदीन वर्मा, राजेंद्र दुबे, सुरेंद्र निगम, नीरज त्रिपाठी, निखिल सक्सेना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव राजू, सचिन अग्निहोत्री और अजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी का आभार अशोक त्रिपाठी जीतू ने व्यक्त किया।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story