×

Banda News: मदरसे में मना जश्न, चंद्रयान की लैंडिंग के साथ ही खुशी से उछल पड़े बच्चे

Banda News: यूपी के बांदा में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर मदरसे में भी जश्न का माहौल देखने को मिला है। बांदा स्थित दारुल उलूम रब्बानियां मदरसे में चंद्रयान लैंडिंग की लाइव वीडियो मदरसे के शिक्षक और सभी छात्रों को दिखाया गया।

Anwar Raja Ranu
Published on: 23 Aug 2023 5:36 PM GMT

Banda News: यूपी के बांदा में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर मदरसे में भी जश्न का माहौल देखने को मिला है। बांदा स्थित दारुल उलूम रब्बानियां मदरसे में चंद्रयान लैंडिंग की लाइव वीडियो मदरसे के शिक्षक और सभी छात्रों को दिखाया गया। उन्हें मिशन चंद्रयान के बारे में जानकारी दी गई और जैसे ही चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई मदरसे के सभी बच्चों और टीचरों ने ताली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

दारुल उलूम रब्बानी के टीचरों का कहना है कि चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग ने दुनिया में मुल्क का न सिर्फ नाम रोशन किया है बल्कि अब हमारा मुल्क विश्व के महाशक्तिशाली देश में शामिल हो चुका है।

Anwar Raja Ranu

Anwar Raja Ranu

Next Story