Banda News: पत्नी की तहरीर प्रेमिका निकली कातिल, पुलिस ने राजफाश कर नए प्रेमी संग दबोचा

Banda News: कोतवाली अंतर्गत कनवारा गांव के पास बरामद शव की शिनाख्त कर हत्या किए जाने की तहरीर देने वाली प्रेमिका कातिल निकली।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 4 Oct 2024 3:34 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2024 5:04 PM GMT)
Banda News ( Pic- NewsTrack )
X

Banda News ( Pic- NewsTrack )

Banda News: बांदा शहर कोतवाली अंतर्गत कनवारा गांव के पास बरामद शव की शिनाख्त कर पत्नी की तहरीर पर प्रेमिका कातिल निकली। नए प्रेमी के साथ ईंंट से सिर कूच कर पुराने को मौत के घाट उतारने के बाद शव फेंक कर दोनों रफूचक्कर हो गए। लेकिन पुलिस ने तीन दिन की छानबीन के साथ शुक्रवार को रहस्य से पर्दा उठाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले अवैध संबंध अहम कारक बनकर सामने आए हैं।

एक अक्टूबर को कनवारा गांव के पास मिला था सिर कुचला शव

मालूम हो कि बीते एक अक्टूबर को कोतवाली नगर के कनवारा गांव में शव बरामद हुआ था। सिर कुचला हुआ था। जिसकी शिनाख्त बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी अजय वर्मा के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। मामला हत्या का होने से SP अंकुर अग्रवाल ने CO सिटी राजीव प्रताप सिंह को पर्दाफाश का जिम्मा सौंपा और सिंह कोतवाली नगर पुलिस के साथ तीन दिनों की तहकीकात के बाद रहस्य से पर्दा उठाने में सफल रहे।

SP ने बताया, विवेचना में खुली के अवैध संबंधों और षड्यंत्र की कहानी

SP अग्रवाल ने बताया, विवेचना में जांच और साक्ष्यों के संकलन से कई बातें सामने आईं। पता चला, मृतक अजय वर्मा अपनी पत्नी से अलग होकर बबेरू के ही देवी नगर निवासी एक अन्य महिला रेखा देवी के साथ बांदा में किराए के कमरे लेकर बांदा में रहता था। रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी बबेरु में रहती थी। इधर रेखा का एक अन्य व्यक्ति आशीष कुमार नाई निवासी कर्माडांडी थाना फतेहगंज से प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों मे अवैध संबंध हो गए।

नए प्रेमी के साथ पुराने को शराब पिलाने के बाद सिर कुचलकर जान से मारा

इधर, रेखा ने नए प्रेमी आशीष के साथ अजय की हत्या का षड्यंत्र रचा। बीते 30 सितंबर को रेखा और आशीष अजय के साथ उसी के रिक्शे पर कनवारा की ओर गए। अजय को जमकर शराब पिलाई। नशे में चूर करने के बाद रेखा और आशीष ने अजय के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या करने के बाद शव वहीं खांई में फेंक कर रफूचक्कर हो गए।

CO सिटी ने कृषि यूनिवर्सिटी चौकी स्टाफ के साथ उधेड़ी रहस्य की परतें

पुलिस ने घटना दोनों अभियुक्तों रेखा और उसके प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का पर्दाफाश करने में CO सिटी सिंह के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी कृषि विश्वविद्यालय देवेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह और महिला कांस्टेबल सोनम यादव का रोल अहम बताया गया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story