Banda News : फांसी के फंदे पर झूले दो बंदे, एक ने बीबी की पिटाई से चुनी मौत, दूसरे मामले पर रहस्य का साया

Banda News : बांदा शहर में बुधवार को दो लोग फांसी के फंदे पर झूल गए। एक ने पत्नी और उसके सहयोगियों की पिटाई से दुखी होकर मौत को गले लगाने का फैसला किया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 16 Oct 2024 4:53 PM GMT
Banda News : फांसी के फंदे पर झूले दो बंदे, एक ने बीबी की पिटाई से चुनी मौत, दूसरे मामले पर रहस्य का साया
X

Banda News : बांदा शहर में बुधवार को दो लोग फांसी के फंदे पर झूल गए। एक ने पत्नी और उसके सहयोगियों की पिटाई से दुखी होकर मौत को गले लगाने का फैसला किया। घर में ही फैसले को अंतिम रूप दिया, जबकि दूसरे मामले में आत्महत्या का कारण अभी भी रहस्य बना है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है, मामलों की छानबीन की जा रही है।

अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया मुकेश

बताया गया, शहर कोतवाली अंतर्गत आवास विकास कालोनी में बुधवार को 40 वर्षीय मुकेश ने पत्नी रीता से झगड़ा किया। शराब के नशे में मुकेश ने रीता को पीटा। जवाब में रीता ने मुकेश को पीटा। इस बीच रीता के कथित दो सहयोगियों ने भी मुकेश पर हाथ झाड़े। इससे मुकेश ने खुद को अपमानित महसूस किया। जान देने का फैसला लिया। घर में ही खुद को कमरे में बंद कर पंखे की हुक से फांसी का फंदा बनाया। गला फंसाकर फंदे पर झूल गया। किसी कार्यक्रम का चंदा मांगने पहुंचे युवाओं ने खिड़की से फंदे शव झूलने की जानकारी दी। हक्का बक्का पत्नी रीता लपक कर कमरे में पहुंची। नजारा देख उसके होश उड़ गए। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, मामले को जांचा जा रहा है।

अरुण के सुसाइड पर रहस्य का साया

दूसरा मामला शहर कोतवाली के ही कटरा इलाके के नोनिया मोहाल का बताया गया है। बलबीर का 36 वर्षीय बेटा अरुण घर में अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। अस्पताल ले गए। तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चले थे। सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम को भेजा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story