Banda News: लेन-देन, नशेबाजी और बात-बात पर धमकाने से चाचा ने भतीजे को ठोंका, सीने में बंदूक सटाकर मारी गोली

Banda News: पैसों के लेन-देन को शुरू हुई बहस नशेबाजी के चलते विवाद में बदल गई। पत्नी की हत्या में सजायाफ्ता 32 वर्षीय जितेंद्र ने चाचा को भी निपटा देने के लिए धमकाया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 7 Oct 2024 4:37 AM GMT
Banda News
X

Banda News

Banda News: कमासिन थाने के तिलौसा गांव में भतीजे को गोली से उड़ाने के पीछे रुपयों का लेन-देन, नशेबाजी और बात-बात पर निपटा देने की धमकी आदि कारण बताए जा रहे हैं। पत्नी की हत्या में सात साल की सजा काटकर आठ माह पहले जेल से छूटा जितेंद्र गुप्ता का पहले की तरह रविवार रात भी चाचा देवीचरण से विवाद हुआ। चाचा ने जितेंद्र को बदतमीजी से बाज आने को चेताया। न मानने पर देवीचरण ने लायसेंसी दोनाली बंदूक जितेंद्र के सीने में रखकर गोली मार दी और फरार हो गया। जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हत्याभियुक्त की तलाश जारी है।

ठांय की आवाज पर भीतर दौड़े परिजनो के सामने बंदूक लहराते भाग निकला देवीचरण

घटनाक्रम के अनुसार रात करीब 8-9 बजे घर के अंदर चाचा-भतीजे में विवाद हुआ। पैसों के लेन-देन को शुरू हुई बहस नशेबाजी के चलते विवाद में बदल गई। पत्नी की हत्या में सजायाफ्ता 32 वर्षीय जितेंद्र ने चाचा को भी निपटा देने के लिए धमकाया। चाचा देवीचरण ने बार-बार बरजा। लेकिन जितेंद्र लगातार बेईज्जत करता रहा। तमतमाया देवीचरण कमरे से लायसेंसी बंदूक ले आया और जितेंद्र के सीने में रखकर फायर ठोंक दिया। ठांय की आवाज से जितेंद्र का पिता विजय और अन्य परिजन भीतर की ओर दौड़े। इस बीच देवीचरण बंदूक समेत मौके से भाग निकला। जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विजय ने बेटे की हत्या की सूचना पुलिस को दी।

फरार हत्याभियुक्त की सरगर्मी से तलाश जारी

बबेरू CO सौरभ सिंह और कमासिन SO राजेश कुमार मौर्य हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना किया। साक्ष्य एकत्र किए। पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेजा है। पुलिस हत्याभियुक्त को सरगर्मी से तलाश रही है। CO सिंह ने कहा, अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story