Banda News: पति की बेवफाई के गम में महिला ने खाया जहर, युवक की सड़क हादसे में मौत, जिले के दो परवारों में पसरा मातम

Banda News: दशहरा मनाने मुंबई से घर आया मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गया। दूसरी तरफ पति की बेवफाई से दुखी होकर एक महिला ने जहर खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई‌।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 10 Oct 2024 4:58 PM GMT
A woman consumed poison in grief of her husbands infidelity, a young man died in a road accident, mourning spread in two families of the district
X

पति की बेवफाई के गम में महिला ने खाया जहर, युवक की सड़क हादसे में मौत, जिले के दो परवारों में पसरा मातम: Photo- Social Media

Banda News: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दशहरा मनाने मुंबई से घर आया मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसके कारण परिवार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। छाती पीटते परिजन भाग्य को कोसते नजर आए। इस बीच पुलिस ने शव कब्जे में लिया‌। पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ पति की बेवफाई से दुखी होकर एक महिला ने जहर खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई‌।

बरौली बस स्टैंड के निकट ट्रक ने कुचला

बिसंडा थाने के कोर्रा खुर्द गांव निवासी शिव विशाल का 24 वर्षीय बेटा रामजस बुधवार रात बाइक से आते समय बरौली बस स्टैंड के निकट ट्रक से टकरा गया। बुरी तरह घायल रामजस को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने देखा और मृत घोषित कर दिया।

चचेरा भाई बोला, विवाह करने की थी तैयारी, हादसे ने उलट पुलट दी सारी कहानी

चचेरे भाई अरविंद पटेल ने बताया, मृतक रामजस मुंबई में मजदूरी करता था। दशहरा मनाने घर आया था। दो भाइयों में छोटा था। मां और पिता पहले ही चल बसे हैं। उसकी शादी की तैयारी थी। सड़क हादसे ने सब उलट-पुलट दिया है।

पराई औरत से पति का बतियाना सहन नहीं कर पाई शैलजा

Banda News: पति को पराई लुगाई से दरबार करता देख खफा हुईं पत्नी ने जहर गटक लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया‌। नाजुक हाल देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों ने उलट पलट कर देखा और मृत घोषित कर दिया। परिजनों के कोहराम से अस्पताल गूंजने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बेवफाई मान आगबबूला हुई शैलजा को समझाने की बेकार हुई तमाम कोशिशें

मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव की 25 वर्षीय शैलजा पति का पराई औरत से बतियाना बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने इसे बेवफाई माना। बजाय पूरी बात जानने समझने के आगबबूला हुई शैलजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एकाएक तबियत बिगड़ने पर घर परिवार के लोग चौंके। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए। हालत और बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पति बोला, शक की बेदी पर जान देकर पत्नी ने तबाह किया उसका जीवन

मृतका के पति ने दुखी मन से बताया, शैलजा ने शक की बेदी पर जान दे दी। चाय की दुकान में एक नशेड़ी युवक के पास बैठी महिला को शैलजा ने उसके साथ बैठा मान लिया। इसे लेकर शैलजा ने सिर में आसमान उठा लिया। झगड़ा किया। और चुपचाप कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की मूर्खता ने उसका जीवन तबाह कर दिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story