Banda News: अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दो बच्चियों को दिया जन्म, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Banda News: एंबुलेंस के पायलट आशीष कुमार ने बताया कि वह महिला को लेकर अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान स्थिति बिगड़ने पर एंबलेंस में ही महिला ने बच्चियों को जन्म दिया।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 26 July 2024 4:59 AM GMT
Banda News
X

Banda News (Pic: Social Media)

Banda News: 108 एंबुलेंस से गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल ले जाय जा रहा था। इसी दौरान अचानक महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ गया और एम्बुलेंस में ही डिलवरी करनी पड़ी। 108 एंबुलेंस में एक महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। तिंदवारी विकासखंड के जौहरपुर गांव की राधा पत्नी जय सिंह उम्र 27 साल को गुरुवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर परिजनों ने प्रसव पीड़ा की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।

दो बच्चियों को दिया जन्म

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेस मौके पर पहुंची और न्यु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी लेकर जा रही थी। अस्पताल से लगभग दो किलोमीटर पहले ही महिला की एंबुलेस में ही डिलीवरी हो गई। महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद दोनों नवजातों के साथ महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने मां और दोनों बच्चियों की जांच की। डॉक्टरों का कहना है कि मां और दोनों बच्चियां स्वस्थ्य हैं। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्वस्थ्य बच्चियों के जन्म के बाद परिवार वालों ने भी राहत की सांस ली और 108 की टीम का आभार जताया।

स्थिति खराब देख लिया फैसला

108 एंबुलेंस के पायलट आशीष कुमार और ईएमटी हर्षित सिंह ने बताया कि वे महिला को लेकर तिंदवारी जा रहे थे। तभी रास्ते में अस्पताल से दो किलोमीटर पहले महिला की तबीयत बेहद बिगड़ गई। उसकी खराब हालत को देखते हुए रास्ते में ही डिलीवरी कराने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे जानते थे कि महिला की स्थिति खराब है, ऐसे में गंभीर स्थिति देखते हुए महिला के दर्द को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा। वही एंबुलेस अधिकारी शुभम सिंह तोमर ने पायलेट तथा ईएमटी को बधाई दिया। इस खबर को सुनने के बाद लोग एंबुलेंस की टीम की तारीफ कर रहे हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story