×

Barabanki News: बाराबंकी में प्राइवेट एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

Barabanki: तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sarfaraz Warsi
Published on: 2 Dec 2022 12:38 PM GMT (Updated on: 2 Dec 2022 6:03 PM GMT)
Barabanki News
X

दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट एंबुलेंस। 

Barabanki News: बाराबंकी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पति पत्नी भी शामिल हैं।

तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को रौंदा

यह सड़क हादसा बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सफदरगंज चौराहे पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को बेहद दर्दनाक तरीके से रौंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर रामनगर थाना क्षेत्र के रामुवापुर गांव दो सगे भाई सवार थे। जिसमें से एक भाई आयुष वर्मा की मौत हुई है, एक भाई अमित वर्मा गंभीर घायल है। जबकि दूसरी बाइक पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के निवासी पति-पत्नी रवि शंकर और शशि देवी सवार थे। यह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बाइक सवार मृतक के भाई ने दी ये जानकारी

वहीं, बाइक सवार मृतक के भाई अमित वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस इतनी तेज रफ्तार में थी, कि वह लोग कुछ समझ पाते। उससे पहले उसने उन लोगों को रौंद दिया। इसमें उनके भाई की मौत हुई है। साथ ही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story