×

Barabanki Accident Today: कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, लोधेश्वर महादेव धाम से जल चढ़ा कर लौट रहे थे सभी

Barabanki News: बाराबंकी जिले के पौराणिक लोधेश्वर महादेवा धाम से जल चढ़ाकर वापस लौट रही कांवरियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई।इस हादसे में पिकअप सवार पांच कावड़ यात्री घायल हुए हैं। जिसमें एक कावड़ यात्री की हालत गंभीर है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 18 July 2022 5:31 AM GMT (Updated on: 18 July 2022 10:59 AM GMT)
Road accident in Barabanki
X

बाराबंकी सड़क हादसा 

Barabanki News: बाराबंकी जिले के पौराणिक लोधेश्वर महादेवा धाम से जल चढ़ाकर वापस लौट रही कांवरियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कांवरियों से भरी पिकअप काफी तेज थी जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार पांच कावड़ यात्री घायल हुए हैं। जिसमें एक कावड़ यात्री की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल कावड़ यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पूरी घटना बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के उजबार गांव के पास की है। आज सावन माह का पहला सोमवार है जिसके चलते शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। रात से ही कांवड़ यात्री और श्रद्धालु शिवालयों पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के साडेमऊ गांव के रहने वाले कुछ श्रद्धालु पिकअप वाहन से कावड़ यात्रा लेकर रामनगर क्षेत्र में स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा धाम पर जलाभिषेक के लिए गए हुए थे।

लोधेश्वर महादेवा धाम पर जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पिकअप रोड किनारे पलट गई। इस हादसे में पांच कावड़ यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

इस हादसे में (1) हरी ओम 28 पुत्र सत्तेदेव साडेमऊ, (2) विवेक कुमार 30 पुत्र सुशील कुमार निवासी साडेमऊ, (3) रवि 14 पुत्र जस्वांत साडेमऊ, (4) गिरधारी 50 पुत्र स्वामी शरन साडेमऊ, घायल हुए हैं। वहीं 25 वर्षीय सुखराज जो दौलतपुर कोतवाली फतेहपुर पुर के रहने वाले हैं, डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story