×

प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने के बाद आज बाराबंकी में उनका भव्य स्वागत किया गया |

Newstrack
Published on: 25 Aug 2020 1:41 PM GMT
प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी
X
प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बाराबंकी: बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने के बाद आज बाराबंकी में उनका भव्य स्वागत किया गया | इस दौरान संगठन के प्रति आभार जताते हुए प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि जो जिम्मेदारी भाजपा ने उन्हें सौंपी है ईश्वर उसे निभाने की शक्ति दे |

ये भी पढ़ें:महंगा हुआ पेट्रोल: राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज, कहा कर रही बड़ी गलती

प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को भाजपा ने प्रदेश का महामंत्री नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है | आज जब वह अपने बाराबंकी आवास पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया | फूल मालाओं से हुए स्वागत से अभिभूत प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया |

ये भी पढ़ें:सुशांत केस: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हुई एंट्री, NCB के डायरेक्टर ने कहा हम कर रहे जांच

प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

इस दौरान प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि संगठन ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है , यह ऐसी जिम्मेदारी है जिसके कल्पना उन्होंने नहीं की थी मगर संगठन ने दायित्व देकर जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया है | जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे निभाने कीशक्ति ईश्वर दे यही वह ईश्वर से कामना करती है | प्रियंका सिंह ने बताया कि बाराबंकी उनकी कर्मभूमि है और प्रदेश की जनता के साथ - साथ बाराबंकी की जनता के प्रति वह जवाबदेह रहेंगी |

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story