Barabanki: जिले में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से मचा हाहाकार, बाढ़ पीड़ितों का नाव पर जल रहा चूल्हा

Barabanki: सिरौलीगौसपुर तहसील के तिलवारी गांव में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से अपने परिवार के साथ नाव पर ही जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित लोग नाव पर ही चूल्हा जला रहे हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 12 Oct 2022 10:08 AM GMT
Barabanki News
X

बाढ़ पीड़ितों का नाव पर जल रहा चूल्हा

Barabanki: पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से जिले में घाघरा नदी के बड़े जलस्तर से इस समय हाहाकार मचा हुआ है। नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिले के तीन तहसील रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट क्षेत्र के तराई में बसे करीब 135 गांव नदी की बाढ़ से प्रभावित है। कुछ गांव का बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से संपर्क ही कट गया है। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव के ग्रामीण बांस बल्ली का पुल बनाकर जान जोखिम में डालकर उस पर निकल रहे हैं।

टूटे पुल पर कोई नहीं दे रहा है ध्यान: ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटा होने के चलते कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते बाढ़ में बांस बल्ली का पुल बनाकर उस पर जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है।


नाव पर जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर महिलाएं

वहीं, सिरौलीगौसपुर तहसील के तिलवारी गांव में तो हालात इतने भयावह हो गए हैं कि महिलाएं अपने परिवार के साथ नाव पर ही जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। चारों तरफ सिर्फ बाढ़ का पानी होने के चलते लोग अपनी जिंदगी नाव पर ही गुजारने को मजबूर हैं। यहां तक कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं नाव पर ही चूल्हा जलाकर गीली लकड़ियों से किसी तरह भोजन बना रही हैं। यह महिलाएं नाव पर ही चूल्हा जलाकर अपने परिवार के लिए दो रोटी का जुगाड़ कर रही हैं। बाढ़ पीड़ितों को अभी यह नहीं पता कि उनको घाघरा इस विनाशलीला को कब तक सामना करना पड़ेगा। क्योंकि ग्रामीण बता रहे हैं कि तीन-चार दिनों से यह पानी ज्यादा बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से घरों के अंदर पानी घुस गया है। इस समय लगातार पानी बढ़ता ही जा रहा है।


राशन की किट का कल से होगा वितरण: DM

वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और जिला अधिकारी डॉ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि बाढ़ को लेकर मंत्री और मैंने रामसनेहीघाट के जो प्रभावित क्षेत्र है उनका निरीक्षण किया है। इस दौरान एसडीएम भी मौके पर मौजूद थे।


जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चारे की समस्या राशन की जो किट है उनका वितरण कल से शुरू हो जाएगा। घाघरा के जो साइड के एरिया है उसमें फसल काफी प्रभावित हुई है। उसके मुआवजे के लिए सूची बनाने को लेकर भी निर्देशित किया है। क्षेत्र में मेडिकल टीम भी लगाई गई हैं। 8-8 घंटे के रोस्टर पर सेक्रेटरी, लेखपाल, मेडिकल और नर्सिंग के लोग लगाए गए हैं। उनको निर्देशित किया गया है ऐसे कुछ एरिया है जहां पर लोग ज्यादा प्रभावित हैं वहां उनको उपस्थित होने को लेकर निर्देशित किया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story