Barabanki: बाराबंकी में फूड पॉइजनिंग के चलते मचा हड़कंप, एक ही परिवार के नौ लोग हुए बीमार

Barabanki: जनपद में आज फूड पॉइजनिंग के चलते हड़कंप मच गया। जिसमें एक ही परिवार के आठ बच्चों समेत कुल नौ लोग बीमार हो गए।

Sarfaraz Warsi
Published on: 23 May 2022 10:40 AM GMT
Barabanki News
X

बीमार बच्चा। 

Barabanki: जनपद में आज फूड पॉइजनिंग के चलते हड़कंप मच गया। जिसमें एक ही परिवार के आठ बच्चों समेत कुल नौ लोग बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी लोगों ने सुबह बकरी के दूध में चावल खाया था। जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई और सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

नौ लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

फूड पॉइजनिंग की यह पूरी घटना बाराबंकी में फतेहपुर तहसील (Fatehpur Tehsil) के मुस्काबाद गांव की है। जहां एक ही परिवार के 8 बच्चे और एक महिला समेत कुल नौ लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी लोगों ने सुबह बकरी के दूध में चावल खाया था। जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई और सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।

बकरी के दूध में चावल मिलाकर खाया था: पीड़ित

वहीं इस मामले में पीड़ित के परिजन ने बताया कि उनके घर वालों ने सुबह बकरी के दूध में चावल मिलाकर खाया था। जिसके बाद सभी को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं फतेहपुर सीएचसी फतेहपुर अधीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि सभी बीमारों का इलाज शुरू हो गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। खतरे की कोई बात नहीं है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story