Barabanki VIDEO: अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं बूथ अध्यक्ष, DCM केशव मौर्य के पैरों में गिरकर मांगी मदद

Barabanki Video: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बाराबंकी आए थे। भाजपा प्रशिक्षण के समापन के बाद बूथ अध्यक्ष उनके पैरों पर गिरकर फूट-फूट कर रोने लगा। डिप्टी सीएम ने मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 April 2022 12:52 PM GMT (Updated on: 27 April 2022 12:54 PM GMT)
Barabanki News
X

पीड़ित बूथ अध्यक्ष से मिले DCM केशव मौर्य। 

Barabanki Video: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) आज बाराबंकी आए थे। वह जब यहां से भाजपा प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करके वापस जा रहे थे, तभी भाजपा का एक बूथ अध्यक्ष उनके पैरों पर गिरकर फूट-फूट कर रोने लगा। डिप्टी सीएम ने उसे उठाकर पूरे मामले की जानकारी ली तो उसने बाराबंकी पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

पूरा मामला बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव का है। जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के प्रचार के लिए फरवरी महीने में अपर्णा यादव आई थीं। इस दौरान जब वह भाजपा के समर्थन में सभा को संबोधित करके वापस जा रही थीं तब सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था।


वह शेरनी हैं और सपा के गुंडों से डरने वाली नहीं हैं: अपर्णा यादव

अपर्णा यादव (BJP leader Aparna Yadav) ने भी अपनी दूसरी सभा के दौरान इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि वह शेरनी हैं और सपा के गुंडों से डरने वाली नहीं हैं। उस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष मंशाराम (BJP booth president Mansharam) और उनका बेटा सुशील जो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है, उन्होंने उसकी पहचान कर उसे पुलिस द्वारा पकड़वा दिया था। इसी चुनावी रंजिश को लेकर अब दूसरा पक्ष भाजपा भूतत्य मंशाराम, उसके बेटे सुशील और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है।


आलम यह है कि यह दबंग उन लोगों को मारपीट कर गांव से भगा दे रहे हैं। जिसके चलते यह लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है और आज डिप्टी सीएम के पैरों पर गिरकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंग समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं और पुलिस भी स्थानीय विधायक सुरेश यादव (MLA Suresh Yadav) और सपा नेताओं के दबाव में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सपा कार्यकर्ता ने अपर्णा यादव खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जब भाजपा नेता अपर्णा यादव (BJP leader Aparna Yadav) बाराबंकी आई थी। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने उसकी पहचान कर उसे पुलिस से पकड़वा दिया था। अब वही लोग गांव में उससे उस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं और आए दिन उनके साथ मारपीट करके गांव से भगा देते हैं।


डिप्टी सीएम ने पीड़ित बूथ अध्यक्ष को कार्रवाई का दिया आश्वासन

पीड़ित बूथ अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भी उन सपा के दबंगों के दबाव में काम कर रही है। वही पूरे मामले की जानकारी होने के बाद डिप्टी सीएम ने पीड़ित बूथ अध्यक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि उसकी पूरी मदद की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story