Barabanki News: सेना की ट्रक से टकराया ऑटो, चार लोग घायल

Barabanki News: ऑटो चालक को भी गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को बाराबंकी के रामसनेहीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 22 Jan 2024 3:56 PM GMT
Barabanki News
X

Barabanki News (Pic:Newstrack)

Barabanki News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे लोग रामपथ अयोध्या हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक कि जम्मू कश्मीर और नासिक के पांच लोग भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए ऑटो रिक्शा से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान रामपथ अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी बॉर्डर पर करते ही ऑटो रिक्शा असंतुलित हो गया और सामने से आ रही सेना की ट्रक से टकरा गया।

हादसे में ऑटो सवार जम्मू कश्मीर के चार और नासिक का एक राम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ऑटो चालक को भी गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को बाराबंकी के रामसनेहीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर से चार राम भक्त 27 वर्षीय सुनील और सुनील की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति, 28 वर्षीय अजय सिंह, 25 वर्षीय रामेश्वर जम्मू कश्मीर से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे। इन लोगों के साथ 41 वर्षीय संतोष जो नासिक के रहने वाले हैं यह सभी लोग बाराबंकी जिले के कटरा के रहने वाले 34 वर्षीय इश्तियाक के ऑटो रिक्शा से रामपत अयोध्या होते हुए राम मंदिर जा रहे थे।

बाराबंकी बॉर्डर क्रॉस करते ही ऑटो रिक्शा अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास अचानक असंतुलित हो गया। इसी बीच अयोध्या की ओर से आ रहे एक सेना की ट्रक से यह ऑटो रिक्शा टकरा गया। सेना की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर से ऑटो रिक्शा के पर खच्चे उड़ गए। ऑटो रिक्शा सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से बाराबंकी के रामसनेहीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story