TRENDING TAGS :
Barabanki News: बाराबंकी वन विभाग का कारनामा, भाजपा नेता को परमिट देकर कटवा दिये हरे भरे पेड़
Barabanki News: लोगों का कहना है कि यदि कोई भी किसान अपने सूखे पेड़ काटने के लिए भी वन विभाग के पास जाता है तो वह उसे महीना ऑफिस के चक्कर लगवाते हैं, लेकिन पेमेंट नहीं बनाया जाता।
Barabanki News ( Pic- News Track)
Barabanki News: बाराबंकी जिले में वन विभाग का एक और नया कारनामा सामने आया है। यहां पर वन विभाग ने भाजपा नेता के लिए हरे-भरे प्रतिबंध पेड़ों को काटने का परमिट बना दिया। परमिट बनने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इन पेड़ों पर आरी चलवा दी। हरे भरे आम के प्रतिबंधित पेड़ कटते देख स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
वन विभाग ने पेड़ काटने का परमिट बना होने का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि कोई भी किसान अपने सूखे पेड़ काटने के लिए भी वन विभाग के पास जाता है तो वह उसे महीना ऑफिस के चक्कर लगवाते हैं, लेकिन पेमेंट नहीं बनाया जाता। वहीं एक भाजपा नेता के लिए वन विभाग ने सारे नियम कानून तोड़कर हरे-भरे आम के पेड़ काटने का परमिट बना दिया।
दरअसल यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदिया में मेयो मेडिकल कॉलेज के सामने औद्योगिक क्षेत्र का है। यहां पर करीब 10 साल पुराने हरे-भरे 6 आम के पेड़ लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि बंकी ब्लाक से भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने परमिट की आड़ में इन आम के प्रतिबंधित पेड़ों को कटवा डाला। स्थानीय लोगों ने हरे-भरे प्रतिबंधित आम के पेड़ कटते देख, इसकी शिकायत वन विभाग से की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाराबंकी डीएफओ को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों की शिकायत के बाद स्थानीय पत्रकारों ने भी इस बारे में बाराबंकी डीएफओ से जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन डीएफओ ने फोन नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि यदि किसान अपने सूखे पेड़ काटने के लिए भी वन विभाग के पास जाता है तो वह उसे महीना ऑफिस के चक्कर लगवाते हैं, लेकिन पेमेंट नहीं बनाया जाता। वहीं एक भाजपा नेता के दबाव में वन विभाग ने बिना नियम कानून के हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों का परमिट बनाकर उन्हें कटवा दिया।