×

Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र समेत 4 को रौंदा

Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

Sarfaraz Warsi
Published on: 21 Feb 2024 6:25 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 6:26 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। सड़क किनारे पिता-पुत्र अपने खराब ट्रैक्टर को ठीक कर रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पिता और पुत्र दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में पिता और पुत्र सहित चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के फतेहपुर महमूदाबाद मार्ग के कसियापुर के पास का है।

कैसे हुआ ये हादसा

सीतापुर जनपद के रहने वाले चार लोग ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। अचानक रास्ते में उनका ट्रैक्टर खराब हो गया तो पिता-पुत्र उसे देखने के लिए नीचे उतरे। उसके बाद दोनों सड़क के किनारे ट्रैक्टर को सही कर रहे थे। तभी सामने तेज़ रफ़्तार से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल लोग source: Newstarck

तीन घायलों में एक की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंच गयी। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर उनका इलाज किया गया। लेकिन उनमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में लगी हुई है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story