Barabanki News : ऑक्सीजन प्लांट में धमाके से एक मजदूर की मौत, कई घायल

Barabanki News : ऑक्सीजन प्लांट में अचानक अज्ञात कारणों से धमाका हो गया, जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 13 May 2024 11:00 AM GMT
Barabanki News : ऑक्सीजन प्लांट में धमाके से एक मजदूर की मौत, कई घायल
X

Barabanki News : ऑक्सीजन प्लांट में अचानक अज्ञात कारणों से धमाका हो गया, जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल इस भीषण हादसे की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

यह मामला जनपद बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र के गादिया गांव में स्थित ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ा हुआ है, जहां अचानक अज्ञात कारणों की वजह से ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि ऑक्सीजन प्लांट में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया है। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन प्लांट में हुए इस धमाके की वजह के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story