×

Barabanki: छत पर गुटखा थूकने से किया मना तो दबंगों ने महिला को पीटा, 7 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ FIR

Barabanki Viral Video: दबंगों की भीड़ ने महिला का घर घेर लिया। महिला ने डर से अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया। तब भीड़ दरवाजे को तोड़ने लगी। एक आरोपी शख्स ने महिला के घर पर पत्थर भी फेंका।

Sarfaraz Warsi
Published on: 15 Nov 2023 7:26 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 7:35 AM GMT)
X

बाराबंकी में दबंगों का तांडव (Social Media) 

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला को अपनी छत पर गुटखा थूकने से मना करना भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की। डरकर महिला जब अपने घर में घुसी तो दबंगों ने उसे घेर लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। बाराबंकी पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 7 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, महिला ने छत पर पान मसाला थूकने से मना किया था। जिससे दबंगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने महिला और उसकी बेटियों से अभद्रता की। भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज कुरील सहित दर्जन भर साथियों पर उक्त महिला का घर घेरने का आरोप है। दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बीजेपी नेता और उसके साथियों ने मचाया तांडव

यूपी में दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। प्रदेश की योगी सरकार लगातार दावा करती रही है कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जा रही है, मगर हालिया घटना कुछ और ही बयां कर रहा है। बीजेपी के बाराबंकी नगर उपाध्यक्ष मनोज कुरील का वीडियो सामने आया है। जहां पर एक महिला ने दबंगों से छत पर पान मसाला थूकने से मना करने पर उसे और उसकी बेटियों के साथ अभद्रता-मारपीट की। दबंगों के द्वारा अपने दर्जन भर साथियों के साथ महिला को घेर लिया जाता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

क्या है मामला?

आपको बता दें, वायरल वीडियो बाराबंकी जिले का है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कानून गोयन में रहने वाली महिला सुशीला देवी ने पड़ोस के ही नगर उपाध्यक्ष और दबंग मनोज कुरील उसके बेटे द्वारा उसके छत पर पान मसाला बार-बार थूके जाने के लिए मना किया था। इसी बात को लेकर महिला और दबंग मनोज कुरील के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने कहा कि, पान मसाला खाकर छत पर न थूके। लेकिन, दबंग महिला के विरोध करने से इतना क्षुब्ध हुए कि उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। यही नहीं महिला के बेटे मोनू यादव से भी मारपीट की। उसकी बेटियों के साथ में भी अभद्रता की।

दबंगों ने पीटा और धमकाया

महिला ने दबंगों की दबंगई को देखते हुए तत्काल अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। घर के अंदर ही रही। लेकिन, दबंग कहां रुकने वाले थे? दबंगों ने अपने साथियों के साथ महिला के घर पर हमला कर दिया और उसके गेट को तोड़ने लगे महिला को धमकाया और कहा यदि पुलिस में शिकायत किया तो जान से मार दिया जाएगा दबंग के द्वारा दबंगई करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है दरअसल वीडियो दीपावली की रात्रि का बताया जा रहा है दबंग की दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है तो वही पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दबंग और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

ये कहा पुलिस ने?

पुलिस ने बताया है की महिला सुशीला देवी की तहरीर पर मनोज कुरील सहित 7 लोग नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त करवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story