TRENDING TAGS :
Barabanki: BJP ने वोटरों को वोट देने से रोका.., मिल्कीपुर नतीजों पर बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष
Barabanki: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के साथ छलावा कर रही है। यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
barabanki news
Barabanki News: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल रही है। हालांकि अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तीखा प्रहार किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के साथ छलावा कर रही है। यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मिल्कीपुर में वोटरों को वोट देने के लिए घर से निकलने नहीं दिया गया। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुका है। वोट देने का जो अधिकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दिया था, भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से छीन रही है।
मिल्कीपुर में चुनाव हारने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लड़ाई आमने-सामने होती है न कि पीछे छिपकर। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बाबा साहेब के संविधान और देश के लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। भाजपा सामंतवादी और पूंजीवादी व्यवस्था की सोच रखती है। जबकि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को मानने वाली पार्टी है।
देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, समाजवादी पार्टी वह जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव हो या ना हो समाजवाद स्थापित करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पूरी टीम मर मिटने को तैयार है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव आयोग मर चुका है। लोगों से बोलने का अधिकार छीन लिया गया, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मैदान में डटी रहेगी और गरीब, शोषित व वंचितों की आवाज उठाती रहेगी।