TRENDING TAGS :
Barabanki News: दीपावली के दिन डीएम एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Barabanki News: निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस और जेल परिसर समेत दूसरे स्थानों की सघन चेकिंग की। उसके बाद दोनों ने कैदियों की समस्याओं और सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई।
दीपावली के दिन डीएम एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश: Photo- Newstrack
Barabanki News: जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने aan संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस और जेल परिसर समेत दूसरे स्थानों की सघन चेकिंग की। उसके बाद दोनों ने कैदियों की समस्याओं और सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। साथ ही साफ-सफाई समेत अन्य चीजों के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम एसपी ने जेल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बन्दियों के स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी लेकर साफ-सफाई, आवश्यक उपचार और परीक्षण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देश दिये। डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डीएम-एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला और अस्पताल का निरीक्षण किया
साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। डीएम-एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला और अस्पताल का निरीक्षण किया। बंदियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया।