Barabanki: वन माफियाओं के हौसले बुलंद, मिलीभगत से काटे जा रहे हैं प्रतिबंधित आम के पेड़

Barabanki: पूरा मामला जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर पुरवा गांव के पास का है जहां पर तकरीबन 40 हरे भरे आम के पेड़ों की बाग है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 25 Aug 2024 6:45 AM GMT
barabanki news
X

बाराबंकी में मिलीभगत से काटे जा रहे हैं प्रतिबंधित आम के पेड़ (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करने पर जोर दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिली भगत से वन माफिया के हौसले लगातार बुलंद हैं। वन माफियाओं के द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान की जा रही है। वन माफिया रात के अंधेरे में बेखौफ होकर हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर पर्यावरण को उजाड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस प्रशासन और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर पुरवा गांव के पास का है जहां पर तकरीबन 40 हरे भरे आम के पेड़ों की बाग है। जो बाग स्वामी अरविंद कुमार के द्वारा वन माफिया को आम के हरे पेड़ बेच दिए गए हैं और वन माफियाओं ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से रात्रि का फायदा उठाते हुए हरे-भरे प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काटा जा रहा है। अब तक कई पेड़ बाग से काटे जा चुके हैं।

पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई वन माफिया पर नहीं की जा रही है। न ही वन विभाग की जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस पर ध्यान दे रहे हैं। जिसकी वजह से लगातार वन माफिया के द्वारा हरे भरे प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है और हरियाली को नष्ट किया जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से वन माफियाओं के द्वारा लगातार हरे भरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story