Barabanki: इलाज की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, वीडियो हुआ वायरल, चार गिरफ्तार

Barabanki: इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल सामने आया है। यहां झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के जरिए कैंसर के इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

Sarfaraz Warsi
Published on: 16 Oct 2024 7:52 AM GMT
Barabanki News
X

इलाज की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: जिले में इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल सामने आया है। यहां झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के जरिए कैंसर के इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस प्रार्थना सभा का वीडियो वायरल भी हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथी मौके से धार्मिक पुस्तक के भी बरामद की हैं।

पूरा मामला बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट मजरे असौरी गांव का है। जहां के निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर तिरपाल बिछाकर करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चे व पुरुष बैठे थे। लोगों के पूछने पर बताया कि यहां तीन लोग प्रार्थना सभा और झाड़-फूंक के जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दे रहे हैं। जबकि मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यहां पर ईसाई धर्म से जुड़े लोग प्रभु यीशु का गुणगान करा रहे थे। इसकी सूचना विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कोठी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। जिसमें सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी श्यामू, मैहर कश्यप, मेघरानी, नेपालगंज थाना जैदपुर निवासी बादल गौतम व कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट निवासी राजेंद्र कुमार ईसा मसीह की महिमा का बखान व गुणगान करा रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तक भी बरामद की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शिक़ायत के बाद कोठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध पुस्तकें मिली हैं। जांच पड़ताल जारी है। वहीं एडिशनल एसपी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनको कारागार भेजा जा रहा है। इनके बैंक अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उनकी जो भी गतिविधियां है। उनको भी देखा जा रहा है। पुलिस की दो टीमें बना दी गई है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story