Barabanki: जलशक्ति मंत्री ने बाराबंकी में किया रात्रि प्रवास, बोले- पीएम मोदी के सामने टूट गए सारे गठबंधन

Barabanki News: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की बाद देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने व लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 12 Feb 2024 4:40 PM GMT
Barabanki News
X

Barabanki News (Pic:Newstrack)

Barabanki News: प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज 'चलो गांव की ओर' अभियान के तहत बाराबंकी में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर गांव में रात्रि प्रवास पर हैं। उन्होंने यहां अभियान के तहत बूथ के नेताओं से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सभी दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। पीएम मोदी के आगे सारे गठबंधन टूट गए और सब साफ हो गए हैं और आज कश्मीर से लेकर लंदन तक भारत माता की जयकारे लग रहे हैं।

विपक्ष सिर्फ वोट बैंक की करता हैं राजनीति

अभियान के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की बाद देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने व लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने कभी अपने दम पर सरकार नहीं बनाई। पहली बार भाजपा ने विकास के नाम पर अपने दम पर सरकार बनाई। सपा, बसपा और कांग्रेस हमेशा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में पहले लोग टीका लगाने में डरते थे, लेकिन आज देश और प्रदेश में कानून का राज है।

पीएम मोदी सभी निर्णय राष्ट्र हित में लेते हैं

जयंत चौधरी के भाजपा के साथ आने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देशहित में सब साथ में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सभी निर्णय राष्ट्र के हित में लेते हैं। आज जम्मू कश्मीर में भारत माता की जय भी बोलते हैं और तिरंगा झंडा भी लहराते हैं। वहां के मुस्लिम बच्चे आतंकवादियों की गोलियां सीने पर खा रहे हैं। आज कश्मीर से लेकर लंदन तक चारों ओर भारत माता की जयकारे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। पीएम मोदी के आगे सारे गठबंधन टूट गए और सब साफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करता है जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ देश हित में काम करते हैं। आने वाले चुनाव में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के सामने कहीं भी नहीं टिक पाएगा।

कश्मीर से लेकर लंदन तक लग रहे भारत माता की जय के नारे

सपा विधायकों के अयोध्या ना जाने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पता नहीं यह दल वोट बैंक की राजनीति क्यों करते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में इसी उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज था। लेकिन 2017 के बाद आज प्रदेश में जनता के पास सारी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की बाद देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना रामलला के दर्शन कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने दुनियां में भारत का मान बढ़ाया है। गरीबों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने जैदपुर विधानसभा की बूथ संख्या 163 के बूथ अध्यक्ष सोनू वर्मा और बूथ कार्यकारिणी के साथ चर्चा की। लोकसभा चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुखों की भूमिका पर एक बैठक की। फिर घर घर संपर्क किया, लाभार्थियों से उनका हाल चाल पूछा। पहली बार वोट डालने जा रहे नव युवा मतदाताओं से भी मुलाकात की। इसके साथ ही पद्मश्री किसान रामशरन वर्मा के घर भोजन और रात्रि विश्राम किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story