Barabanki: जेल में बंद महिला कैदी मनाएंगी करवा चौथ, जेल प्रशासन का मिला सहयोग, पति का होगा दीदार

Karwa Chauth 2023: बाराबंकी जिला जेल में बंद महिला कैदियों ने भी अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला लिया। जिसके बाद जिला जेल प्रशासन ने करवा चौथ के दिन उनके पति से मुलाकात कराने की जिम्मेदारी उठायी है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 1 Nov 2023 4:36 AM GMT
Karwa Chauth 2023
X

Karwa Chauth 2023 in Barabanki jail (Social Media)

Karva Chauth 2023: करवा चौथ का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाराबंकी जिला जेल में बंद महिला कैदियों ने भी अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला लिया है। महिला कैदियों के इस फैसले की सराहना करते हुए जिला जेल प्रशासन ने करवा चौथ के दिन उनके पति से मुलाकात कराने की जिम्मेदारी उठायी है। इस खबर के बाद महिला कैदियों में ख़ुशी है।

यूपी के बाराबंकी जिला जेल में इस वक़्त 65 महिला कैदी अपनी सजा काट रही हैं। इन 65 कैदियों में 35 महिला कैदियों के पति भी इसी जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने बताया है कि कुछ महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला लिया है। जिसके मद्देनजर जेल प्रशासन ने इन महिला कैदियों को करवा चौथ के दिन पूजा-पाठ में लगने वाली सामग्री की व्यवस्था करने का फैसला लिया। साथ ही, व्रत रखने वाली सभी महिला कैदी पति से मुलाकात कर पाएंगे। जेल प्रशासन के इस निर्णय की महिला कैदियों ने भी सराहना की।

क्या बताया जेल अधीक्षक ने?

इस संबंध में बाराबंकी जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि, उनके जेल में बंद महिला कैदियों ने करवा चौथ पर व्रत रखने का फैसला लिया है। इसलिए उन व्रति महिलाओं के पति जो इसी जेल में सजा काट रहे हैं उनसे मिलवाने का फैसला लिया है। करवा चौथ पर उन महिला कैदियों के पतियों को चांद निकलने के बाद पूजा विधि के लिए सामने लाया जाएगा। साथ ही, करवा चौथ व्रत में लगने वाले सभी सामग्रियों की व्यवस्था जेल प्रशासन अपने खर्चे पर करेगा। उन्होंने बताया, ये त्योहार देश की महिलाओ की आस्था से जुड़ा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story