×

Barabanki News: छत पर अकेली सो रही विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या, शादी समारोह में गया था परिवार, पुलिस जांच में जुट

Barabanki News: महिला का पति और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 6 Jun 2023 2:42 PM GMT

Barabanki News: जिले में घर की छत पर अकेली सो रही एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना से कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई है, कुछ तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, जल्द मामले के खुलासे के निर्देश

पूरा मामला घूँघटेर थाना क्षेत्र के पारा गांव का है। यहां आज रात अपने घर की छत पर अकेली सो रही एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह विवाहिता महिला की हत्या की जानकारी हुई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के दौरान पति दूसरे गांव की एक शादी समारोह में गया हुआ था और मृतक महिला का बेटा अपने गांव की बारात में था। महिला घर की छत पर अकेली सो रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी होते ही घूँघटेर थाने के साथ कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहन छानबीन की। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के द्वारा महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

लूट के इरादे से नहीं दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मृतक महिला के रिश्तेदार भी मौके पर आ गए हैं। महिला के भाई भी आए हुए हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला मृत अवस्था में पड़ी की कमर में चाभियाँ भी लगी हुई थीं। यानी लूटपाट के इरादे से हत्या नहीं की गई है। कुछ तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story