×

Barabanki News: मंत्री दानिश आजाद का इंडिया एलायंस पर हमला, कहा- इस गठबंधन की नींव ही कमजोर, टूटना एकदम तय

Barabanki News: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आज बाराबंकी पहुंचे। यहां वह इंडिया गठबंधन पर हमलावर रहे। उन्होंने इंडिया एलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन विपक्षी राजनीतिक दलों ने केवल जनता को गुमराह करने के लिए बनाया है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 22 Oct 2023 3:34 PM GMT
X

मंत्री दानिश आजाद का इंडिया एलायंस पर हमला, कहा- इस गठबंधन की नींव ही कमजोर, टूटना एकदम तय: Video- Newstrack



 


Barabanki News: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आज बाराबंकी पहुंचे। यहां वह इंडिया गठबंधन पर हमलावर रहे। उन्होंने इंडिया एलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन विपक्षी राजनीतिक दलों ने केवल जनता को गुमराह करने के लिए बनाया है। इसमें राजनीतिक दल केवल निजी लाभ के लिए रोटी सेक रहे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन में दरारें आना स्वाभाविक है। इस गठबंधन का टूटना एकदम तय है।

इंडिया गठबंधन की नींव ही कमजोर है- दानिश आजाद

दरअसल योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आज बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के उदवत नगर में एक विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार तेजी से काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार मुसलमानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की नींव ही कमजोर है। अपने-अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए यह एलायंस तैयार हो रहा है। इंडिया एलायंस का मकसद कुछ दलों को जोड़कर अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना है।

गठबंधन में दरार पड़ना स्वाभाविक है- दानिश आजाद

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जब आप निजी स्वार्थ के लिए इक्कठा होंगे तो किसी भी गठबंधन में दरार पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में यह एलायंस कभी कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का मकसद समाज की सेवा और देश का विकास नहीं है। इसलिए इस एलायंस को टूटना ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित है। आज यूपी के लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा पूरे देश में होती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story