Barabanki News: रामलला के रंग के डूबे भक्त, दर्शन को आतुर चार बच्चों संग पैदल ही निकल पड़ी मां

Barabanki News: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 20 Jan 2024 8:14 AM GMT
barabanki news
X

रामलला के दर्शन को चार बच्चों संग पैदल ही निकल पड़ी मां (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर पूरा भारत इस समय राममय हो चुका है। पूरे भारतवर्ष से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से नीलम यादव अपने चार बच्चों के साथ पैदल ही अयोध्या यात्रा पर निकल चुकी हैं। शुक्रवार को यह लोग लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बाराबंकी पहुंचे।

जहां पर बात करते हुए नीलम यादव ने बताया कि हम अपने बच्चों के साथ पैदल अयोध्या जा रहे हैं। 500 बरस के बाद हमारे भगवान श्रीराम अयोध्या आ रहे हैं, इसलिए हम अपने परिवार के साथ पैदल अयोध्या जा रहे हैं। नीलम यादव ने कहा कि हमारे भगवान श्रीराम 14 वर्ष वनवास में रह सकते हैं तो क्या हम पैदल अयोध्या नहीं जा सकते।

दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। कोई पैदल पहुंच रहा है, तो कोई साइकिल या अन्य तरीकों से। इसी क्रम में लखनऊ से राम भक्त नीलम यादव अपने चार बच्चों के साथ 19 दिसंबर को करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर अयोध्या धाम निकली हैं। नीलम यादव ने बताया कि हम अपने बच्चों के साथ पैदल अयोध्या जा रहे हैं।

नीलम यादव ने बताया कि मेरी एक लड़की 9 साल की है, एक 11 साल की है और साथ में एक 14 साल का बेटा है और एक 20 साल की बेटी है जिसकी शादी हो गई है, हम सब लोग अयोध्या जा रहे हैं। नीलम यादव ने कहा कि हमारे भगवान श्रीराम 500 बरस के बाद अयोध्या आ रहे हैं, इसलिए हम अपने परिवार के साथ पैदल अयोध्या जा रहे हैं। हमारे भगवान श्रीराम 14 वर्ष वनवास में रह सकते हैं तो क्या हम पैदल अयोध्या नहीं जा सकते।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story