TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Barabanki News: तेज हवाओं और बारिश से गिरी धान की फसल, सब्जियों पर भी मंडरा रहा है खतरा

गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह से शाम तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हो रहा है। वजह यह है कि अगले हफ्ते से ज्यादातर जगहों पर धान की कटाई शुरू होनी थी।

Sarfaraz Warsi
Published on: 28 Sep 2024 9:18 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2024 9:21 AM GMT)
Barabanki News: तेज हवाओं और बारिश से गिरी धान की फसल, सब्जियों पर भी मंडरा रहा है खतरा
X

बारिश से गिरी धान की फसल। (newstrack)

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में 2 दिन से लगातार बरसात के कारण तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ठंड का आभास होने लग गया है। वहीं, दूसरी ओर बरसात के साथ चल रही तेज हवाओं ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। यह उनके चेहरे से साफ दिख रहा है कि वह कितने परेशान हैं। हवाओं के कारण खेत में खड़ी लगभग तैयार धान की फसल गिरकर बिछ गई। ऐसे में 20 प्रतिशत से अधिक नुकसान की बात किसान कर रहे हैं। हवा न रुकी तो नुकसान बढ़ सकती है। रामनगर में सबसे अधिक से ही रिमझिम बरसात ने मौसम बदल दिया था। रात भर तेज हवाओं के साथ बरसात हुई।

लगातार बारिश के कारण किसान हो रहे परेशान

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में बीते 24 घंटों के दौरान औसतन 30.17 मिली मीटर बरसात हुई। इसमें सबसे अधिक रामनगर में 45 मिमी बरसात रिकार्ड सबसे कम 16 मिमी बरसात हुई। बरसात के कारण सड़कों पर कम वाहन नजर आए। तेज हवा के साथ हो रही बरसात के कारण खेत में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई।

सब्जी को भी नुकसान का अंदेशा

48 घंटे के दौरान के नुकसान का अंदेशा किसानों को भी हो रहा है। बरसात के कारण सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका सब्जी का उत्पादन करने वाले किसानों को भी लगातार हो रही है। खासतौर से लता वाली सब्जी के पेड़ों व उनके फलों के पानी के कारण गलने की संभावना बढ़ गई है। सब्जी उत्पादक किसानों ने कहा कि अभी तक जो सब्जी काफी कम दामों पर आम लोगों को मिल जाती थी। अब उसका दाम बढ़ जाएगा। तेज हवा के साथ हो रही बरसात के कारण खेतों में धान की फसल गिर गई है। मसौली निवासी किसान दिलीप कुमार वर्मा के अनुसार 20 से 30 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story