TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Barabanki News: CM योगी की सराहना से गदगद पद्मश्री रामसरन वर्मा, बोले- प्रदेश के किसानों का बढ़ा मान

Barabanki News: रामसरन वर्मा ने कहा कि आज वह सालाना करीब 30 हजार लोगों को अपने पास रोजगार दे रहे हैं। जिन्हें वह 400 रुपए दिहाड़ी मजदूरी देते हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 27 Sep 2024 6:55 AM GMT
Barabanki News
X

सीएम योगी व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ किसान रामसरन वर्मा (Pic: Newstrack)

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाल ही के बाराबंकी दौरे के दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाराबंकी जिला प्रगतिशील किसानों की दृष्टि से काफी अच्छा काम कर रहा है। इसी जिले से प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा भी हैं। सिर्फ पढ़ाई ही महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में व्यक्ति कैसे जीवन जीता है, अगर इसका उदाहरण देखना है तो रामसरन वर्मा उसकी एक मिसाल हैं। एक प्रगतिशील किसान के तौर पर उन्होंने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं सीएम योगी की तारीफ से गदगद पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों की तारीफ है।

'सिर्फ मेरा नहीं प्रदेश के किसानों का सम्मान'

पद्मश्री किस रामसरन वर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसकी तारीफ सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह एक किसान हैं। उन्होंने सिर्फ पांच-छह एकड़ से अपनी खेती की शुरुआत की थी। बैलों से हल चलाया। तब जाकर करीब 38 साल बाद आज वह ये मुकाम हासिल कर सके हैं। इस समय वह 300 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ उनका ही नहीं प्रदेश के सभी किसानों का मान बढ़ाया है।


30 हजार लोगों को दे रहे हैं रोजगार

रामसरन वर्मा ने कहा कि आज वह सालाना करीब 30 हजार लोगों को अपने पास रोजगार दे रहे हैं। जिन्हें वह 400 रुपए दिहाड़ी मजदूरी देते हैं। इसके अलावा हजारों किसानों को उन्होंने प्रगतिशील खेती की टिप्स देकर उनकी आमदनी बढ़वाई है। आज 50 से 60 जिलों में एक लाख हेक्टेअर जमीन पर उनके द्वारा तैयार टिश्यू कल्चर केले की खेती हो रही है। उन्होंने हजारों किसानों को विविधीकरण खेती की कला से जोड़ा है। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाएं लेकर आई है। जिससे आज का किसान काफी शक्तिशाली हुआ है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story