×

Barabanki News: पुलिस ने ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट की गाड़ी से उतरवाई नीली बत्ती, एसपी ने की कार्रवाई

Barabanki News: IAS दिव्या सिंह बाराबंकी में ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट हैं। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस लौट रही थीं, तभी पुलिस वालों ने गाड़ी रुकवाकर नीली बत्ती उतरवा दी।

Sarfaraz Warsi
Published on: 20 Jun 2024 8:59 AM GMT
Barabanki News
X

आईएएस की गाड़ी से उतरवाई नीली बत्ती। (Pic: Newstrack)

Barabanki News: जिले में ड्यूटी से लौट रही एक IAS अफसर की गाड़ी से नीली बच्ची उतरवाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। ड्यूटी से वापस लौटते समय IAS अफसर की गाड़ी को बीच रोड पर रोकर पुलिसकर्मियों ने नीली बत्ती उतरवाई और वीडियो भी बनाया। जो बाद में वायरल हो गया। वहीं जानकारी मिलने पर डीएम ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है।

ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट की गाड़ी से उतरवाई नीली बत्ती

IAS दिव्या सिंह बाराबंकी में ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस लौट रही थीं। तभी शहर के पटेल तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर IAS दिव्या सिंह अपना परिचय भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिया। लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से उसी समय नीली बत्ती उतरवाई। इसका वीडियो भी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बनाया। जो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

एसपी ने किया लाइनहाजिर

वहीं जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब डीएम सत्येंद्र कुमार को हुई तो उन्होंने एसपी दिनेश कुमार सिंह से कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद एसपी ने IAS दिव्या सिंह की गाड़ी से नीली बत्ती उतरवाने वाले उप निरीक्षक विशुन कुमार शर्मा और उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। उप निरीक्षक विशुन कुमार शर्मा नगर कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनाथ थे। जबकि उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह आवास विकास कॉलोनी के चौकी प्रभारी थे। दोनों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story