×

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ बाराबंकी, मंदिरों में हो रहा रामायण का पाठ

Ram Mandir: 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाराबंकी जिले में मंदिरों पर भजन-कीर्तन संग रामनाम गूंज रहा है। शाम होते ही श्रद्धालुओं की टोली मंदिर पहुंच रही है और ढोल मंजीरा संग भजनों के जरिए राम की महिमा का बखान कर रहे हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 19 Jan 2024 9:34 AM GMT
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ बाराबंकी, मंदिरों में हो रहा रामायण का पाठ
X

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में रामोत्सव मनाया जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी राममय माहौल है। गांव हो या शहर हर जगह पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का बखान किया जा रहा है। साथ ही उनकी भव्य झांकी भी निकाली जा रही है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में भजन, कीर्तन, सुंदरकांड और रामायण का पाठ किया जा रहा है। बाराबंकी शहर के धनोखर हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। वहां मौजूद लोगों से बात की गई तो उन्होंने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यहां पर भजन कीर्तन किया जा रहा है और हम लोग 22 तारीख को दीपोत्सव मनाएंगे।

मंदिरों में गूंज रहा राम नाम

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाराबंकी जिले में मंदिरों पर भजन-कीर्तन संग रामनाम गूंज रहा है। शाम होते ही श्रद्धालुओं की टोली मंदिर पहुंच रही है और ढोल मंजीरा संग भजनों के जरिए राम की महिमा का बखान कर रहे हैं। महिलाएं भी संगत बनाकर कीर्तन भजन कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों पर भजन, कीर्तन, सुंदरकांड और रामायण का पाठ किया जा रहा है।


22 जनवरी को मनाएंगे दीपोत्सव

बाराबंकी शहर के धनोखर मंदिर में शाम को भजन-कीर्तन किया जा रहा है और सुबह-शाम हमेशा की तरह आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शहर के धनोखर हनुमान मंदिर पर मौजूद कन्हैयालाल मिश्र ने बताया कि 22 तारीख को लेकर कार्यक्रम अच्छा चल रहा है। हमारे यहां भगवान श्रीराम पधार रहे हैं जिसको लेकर काफी खुशी है। वही, मंदिर पर मौजूद पुष्पा तिवारी ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपोत्सव मनाएंगे भजन, कीर्तन कर रहे हैं और प्रसाद भी वितरण करेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story