×

Barabanki News: भरभराकर गिरी छत, हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Barabanki News: जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने के चलते दो मजदूर गंभीर हालत में घायल हो गए।

Sarfaraz Warsi
Published on: 15 Feb 2024 9:59 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2024 10:06 AM GMT)
barabanki news
X

बाराबंकी में भरभराकर गिरी छत (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने के चलते दो मजदूर गंभीर हालत में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है और हादसे की वजहों को तलाश करने में लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी में स्थित ओमनगर मोहल्ले में हुआ है। जहां एक पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। इस काम में दो मजदूर लगे थे। आज जैसे ही मजदूरों ने मौके पर काम शुरू किया, तभी अचानक छत भरभराकर कर गिर पड़ी। दोनों मजदूर छठ के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुछ देर बाद दोनों मजदूरों ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों मृतक मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों मजदूरों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचवाया। लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद काम करवा रहे ठेकेदारों को हिरासत में लिया है और पूरे हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story