Barabanki News: नदी में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, गले में बंधी रस्सी और शरीर पर गंभीर चोट के निशान

Barabanki News: कल्याणी नदी की धारा में बह रहे एक प्लास्टिक के बोरे को देखा। जिसमें किसी महिला का शव बंधा हुआ था।

Sarfaraz Warsi
Published on: 26 Aug 2024 12:42 PM GMT
Unknown found floating in the river Womans dead body, rope tied around neck and severe injury marks on body
X

नदी में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, गले में बंधी रस्सी और शरीर पर गंभीर चोट के निशान: Photo- Newstrack

Barabanki News: बाराबंकी में कल्याणी नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी।

महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी

पूरा मामला बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतबापुर का है। जहां क्षेत्र के कुछ लोगों ने कल्याणी नदी की धारा में बह रहे एक प्लास्टिक के बोरे को देखा। जिसमें किसी महिला का शव बंधा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद फतेहपुर थाने की पुलिस कई टीमों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोर को नदी से निकालवाया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

महिला की हत्या की आशंका

पुलिस किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जता रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story