Barabanki News: महिला ने रोड पर बच्चे को दिया जन्म, राहगीरों ने साड़ी लगाकर कराई डिलीवरी

Barabanki News: एक महिला ने सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने महिला को डिलीवरी के लिए क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।

Sarfaraz Warsi
Published on: 15 Sep 2023 4:03 PM GMT
Barabanki News
X

Barabanki News (Pic:Social Media)

Barabanki News: कुछ दिन पहले राजधानी लखनउ में एक महिला को अस्पताल ले जाते समय तेज प्रसव पीड़ा होने के चलते सड़क पर ही महिलाओं ने साड़ी लगाकर डिलीवरी कराई थी। अब ऐसा ही मामला बाराबंकी जिले से आया है। जहां एक महिला ने सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने महिला को डिलीवरी के लिए क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे अपनी ही जानने वाले के निजी अस्पताल पहुंचा दिया। ज्यादा खर्च बताने पर महिला के साथ परिजनों ने वहां पर डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया। परिजन ऑटो रिक्शा से महिला को घर ला रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर के पटेल तिराहे पर महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला को दर्द से तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने साड़ी लगाकर रोड पर ही डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के बाद महिला को एंबुलेंस से क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं रोड पर महिला की डिलीवरी का फोटो जमकर वायरल हो रहा है।

डॉक्टर ने कहा डिलीवरी में होगा ज्यादा खर्च

दरअसल रामनगर क्षेत्र के लैन गांव के रहने वाले अजय कुमार ने अपनी पत्नी सुल्फा को प्रसव पीड़ा होने पर फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। सल्फा को दूसरा बच्चा होना था। इस लिए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों उसे अपने ही जानने वाले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर डिलीवरी में ज्यादा खर्च और समस्याएं बताने लगे। जिससे महिला के साथ मौजूद परिजनों ने महिला को भर्ती करवाने से इनकार कर दिया। जब परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया तो साथ में आए डॉक्टरों ने उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

परिजन ऑटो रिक्शा से अपने क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर महिला को ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ आगे पहुंचते ही फतेहपुर के पटेल चैराहे पर महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला को छटपटाता देख परिजनों ने ऑटो रिक्शा को रुकवाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने साड़ी लगाकर महिला का प्रसव करवाया। प्रसव के बाद परिजनों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई और महिला को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जच्चा और बच्चा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। बताया जा रहा है जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं रोड पर डिलीवरी के दौरान महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story