×

शिकायत लेकर पहुँचे किसान से अधिकारी ने कहा कर लो आत्महत्या, मचा हड़कंप

देश में अन्नदाता कितना मजबूर और परेशान है। इस बात की खबरे भारत के हर कोने से मिल जाती है,लेकिन यह कम सुनने और देखने को मिलता है कि किसी अधिकारी ने किसी किसान को आत्महत्या के लिए उकसाया हो। बरेली में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

Anoop Ojha
Published on: 5 Dec 2018 3:18 PM GMT
शिकायत लेकर पहुँचे किसान से अधिकारी ने कहा कर लो आत्महत्या, मचा हड़कंप
X

बरेली: देश में अन्नदाता कितना मजबूर और परेशान है। इस बात की खबरे भारत के हर कोने से मिल जाती है,लेकिन यह कम सुनने और देखने को मिलता है कि किसी अधिकारी ने किसी किसान को आत्महत्या के लिए उकसाया हो। बरेली में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

बरेली के जालिम नगला के किसान बनवारी जब गन्ना सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत लेकर उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह से मिलने पहुंचा और अपनी समस्या को बताया, समस्या सुनते ही आयुक्त इतने नाराज हो गए और सलाह देने लगे कि तुम इस पंखे से लटककर आत्महत्या कर लो। तुम्हारी समस्या का यही निस्तारण है।

यह भी पढ़ें ......भाजपा सरकार के धोखे का बुरी तरह शिकार हुए गन्ना किसानः अखिलेश

अधिकारी की बात सुनकर परेशान किसान ने आत्महत्या करने का मन भी बना लिया लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को आत्महत्या करने से रोका साथ ही उसकी समस्या का निस्तारण कराया। किसान ने इसकी शिकायत एडीएम सिटी ओ पी वर्मा से लिखित में की।किसान ने उप गन्ना आयुक्त पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें ......मिट्टी हुआ किसानों का आलू, सड़कों पर फेंका, आंदोलन की दी चेतावनी

पीड़ित किसान बनबारी ने बताया की उसके पास करीब 40 बीघा गन्ना था जिसको सर्वे शून्य दर्शाया गया था। जिसकी शिकायत की तो चार बीघा गन्ना दर्शाया गया चार पर्ची लगाई गई। जिसके बाद उसने मुख्यमत्री पोर्टल पर शिकायत की तो दो महीने तक उसको परेशान किया गया फिर बनबारी की पंद्रह पर्चियां कर दी गई और 40 बीघा गन्ना दर्शाया गया। उसके बाद बनबारी ने उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह से शिकायत की। उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह ने उसकी समस्या का निस्तारण करने की जगह उसे पंखे से लटककर आत्महत्या करने की सलाह दी। पीड़ित किसान आज तय समयनुसार उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह के ऑफिस में आत्महत्या करने पंहुचा था जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारिओं ने उसे समझाया और उसकी समस्या का निस्तारण भी कर दिया।

यह भी पढ़ें ......सिर्फ दिखाने को चलाई जा रही हैं चीनी मिलें, किसानों को गन्ना पर्ची का वितरण नहीं

वहीं इस मामले में उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है किसान जब उनके कार्यालय आया था तो उसकी समस्या का समाधान कर दिया गया था। अब ये ऐसा क्यों कर रहा है इसकी जानकारी नहीं। वही इस मामले में एडीएम सिटी ओपी वर्मा का कहना है कि यह गम्भीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story