×

Bareilly News: पीसीएस की तैयारी कर रहे युवक का पेड़ पर लटका मिला निर्वस्त्र शव

Bareilly News: पीसीएस की तैयारी कर रहें युवक का पेड़ पर संदिग्ध परिस्तिथियो मे लटकते हुए शव मिला है। कल रात अपने पापा को किया को किया था फ़ोन बोला "पापा मुझे बचा लो"

Sunny Goswami
Published on: 1 Feb 2024 11:48 AM GMT (Updated on: 1 Feb 2024 11:53 AM GMT)
Bareilly News
X

लक्ष्मण का फाइल फोटो source : Newstrack  

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का निर्वस्त्र शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। इसके परिणामस्वरूप, इलाके में बड़ा हड़कंप मचा है। युवक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था और उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी हुई थी। उसके दोनों पैर ज़मीन से सटे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है।

क्या है मामला

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाफ़िज़गंज थाना क्षेत्र के परेवा कूर्मियान गांव निवासी चंद्रपाल गंगवार का पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दिल्ली मे रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि कल उसके बेटे का फ़ोन आया था। वह घर वापस आना चाहा रहा था। उसने कॉल पर कहाँ कि घर आने के लिए उसके पास रूपए नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के अकाउंट मे 1500 रूपए डाले थे। उसके थोड़ी देर बाद ही उनके बेटे का फिर से कॉल आया। इस बार उनका बेटा काफ़ी घबराया हुआ था और उसने घबराते हुए कहाँ कि कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया है और वो उसे फंदे से लटका रहें है। यह बोलकर उनके बेटे की कॉल कट गयी, जिसके बाद वो बहुत घबरा गए। उन्होंने यह बात अपने परिवार और गांव के प्रधान को बताई जिसके बाद सुबह वो अपने बेटे के पास दिल्ली जाने के लिए निकल ही रहें थे कि तभी उनको सूचना मिली कि उनके बेटे का निर्वस्त्र शव गांव काशी धरमपुर मे पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चंद्रपाल गंगवार अपने परिवार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो बेटे का निर्वस्त्र शव देख परिवारवालों के होश उड़ गए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस फ़ौरन ही इस मामले की छानबीन में जुट गयी। जिसमें पुलिस को मृतक का बैग और कपड़े कुछ दूरी पर सरसों के खेत मे पड़े मिले। पुलिस को कॉपी मे एक सुसाइड लेटर भी मिला है जिससे युवक की मौत की गुत्थी और उलझ गयी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और जाँच में लग गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि पुलिस को सुबह एक लड़के का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिलने पर फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल जाँच पड़ताल अभी जारी है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story