×

Bareilly News: जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Bareilly News: बरेली के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परसाखेड़ा स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

Sunny Goswami
Published on: 30 March 2024 12:41 PM GMT
Bareilly News
X

निरीक्षण करते जिलाधिकारी source: Newstrack  

Bareilly News: बरेली के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परसाखेड़ा स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 के रख-रखाव, सुरक्षा तथा सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि वेयरहाउस में साफ-सफाई, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये।

सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के दिए निर्देश

रविन्द्र कुमार ने रिकार्ड रुम का भी निरीक्षण किया गया और अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देश दिये गये कि समस्त बाक्सों को निकालने के बाद रिकार्ड रूम में टाइल्स लगवायी जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राजकीय भंडारण निगम में लोकसभा चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि उक्त क्षेत्र में बेरीकैटिंग

उचित प्रकार से की जाये तथा परसाखेड़ा में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story