Bareilly News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bareilly News: पीलीभीत रोड पर सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने पार्किंग यार्ड की चौकीदारी कर रहे चौकीदार को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sunny Goswami
Published on: 4 Sep 2024 3:03 PM GMT
Bareilly News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: पीलीभीत रोड पर सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने पार्किंग यार्ड की चौकीदारी कर रहे चौकीदार को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुट गई है।

आपको बता दें, कि थाना इज्जत नगर के चाबड़ मुड़िया निवासी शेर सिंह पीलीभीत रोड पर पार्किंग यार्ड पर लंबे समय से चौकीदारी करते हैं। बुधवार 5:45 बजे करीब वह पार्किंग में सो रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। उनमें से एक युवक ने शेर सिंह के गोली मार दी। गोली शेर सिंह के सीने के ऊपर लगी। शोर होने और दर्द से चिल्लाने की आवाज से आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गोली सीने के पास लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने इज्जत नगर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गोली लगने से घायल शेर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का मानना है कि बाइक सवार बदमाशो ने आपसी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर उनको जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story