TRENDING TAGS :
Bareilly News: बियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, कई लोग घायल
Bareilly News: इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बॉयलर फटने के बाद तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास गांव में रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
bareilly news
Bareilly News: जिले के विशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बॉयलर फटने के बाद तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास गांव में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वहीं तेज धमाके के साथ बियर फैक्ट्री का बॉयलर लगभग 500 मीटर दूर खेत में जा गिरा। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लगने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी है। वहीं लोगों को फैक्ट्री के अंदर जाने से रोका जा रहा है कि जिसको लेकर लोग हंगामा भी कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विशारतगंज थाना क्षेत्र में स्थित एसएनजे बायो एथेनॉल फैक्ट्री का बॉयलर अचानक फट गया। बॉयलर फटने के बाद तेज धमाका हुआ और आग लग गयी। फैक्ट्री में धमाका होने के बाद वहां भगदड़ मच गयी। धमाके से वहां काम कर रहे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं तेज धमाके के साथ फैक्ट्री का बॉयलर लगभग 500 मीटर दूर खेत में जा गिरा। जिससे खेत में काम कर रहे किसानों भी दहशत में आ गए।
घटना की जानकारी होने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम आंवला एन. राम, सीओ नितिन कुमार, विशारतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मषक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। हालांकि प्रशासन मामूली रूप से घायल बता रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।