×

Bareilly News: सोलह सिंगार में मतदान करने पहुंची दुल्हन, ससुराल जाने से पहले निभाई बड़ी जिम्मेदारी

Bareilly News: दुल्हन के पिता पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई से पहले सपना ने मतदान करने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की, वे भी तैयार हो गए।

Sunny Goswami
Published on: 19 April 2024 5:19 PM GMT
Before going to in-laws house, bride Sapna Chauhan came to vote in Solah Singar
X

ससुराल जाने से पहले सोलह सिंगार में मतदान करने पहुंची दुल्हन सपना चौहान: Photo- Newstrack

Bareilly News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत लोकसभा में लगने वाली बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। थाना शीशगढ़ की चौकी बंजरिया में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। इतना ही नहीं मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

दुल्हन सपना चौहान ने लोकतंत्र के महापर्व की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाई

बता दें कि थाना शीशगढ़ के गाँव बंजरिया में गुरुवार रात सपना चौहान के घर बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कमपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची और मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाई। मतदान केन्द्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

ससुराल वालों ने भी दिया परमीशन

दुल्हन के पिता पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई से पहले सपना ने मतदान करने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की, वे भी तैयार हो गए। दूल्हा पक्ष की सहमति मिलने के बाद ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गाँव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गईं।

पहले मतदान फिर जलपान

आपको बता दें कि पीलीभीत लोकसभा में पड़ने वाली बहेड़ी विधानसभा में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया लोकतंत्र के महापर्व पर सुबह से ही लोग लंबी-लंबी कतार लगाकर वोट डालने के लिए खड़े रहे कुछ लोगों ने तो सुबह खाली पेट सबसे पहले मतदान किया फिर उसके बाद जलपान किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story