×

UP: 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम...' आंवला में चुनावी जनसभा से CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

CM Yogi in Aonla: सीएम योगी ने आज बरेली के आंवला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने चुनावी मंच से विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

Aniket Gupta
Published on: 3 May 2024 11:57 AM GMT
UP: मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम... आंवला में चुनावी जनसभा से CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज
X

CM Yogi in Aonla: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारियों में जुटी हुई हैं। नेतागण लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के फरीदपुर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो कभी नहीं हुआ, वो अब हुआ है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन गया है। सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग राममंदिर बना पाते क्या? ये लोग राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। और अब राम मंदिर बन गया तो बोलते हैं राम सबके हैं। इन लोगों का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है। जब जब चुनाव सामने आएगा, तब तब ये आपके पास आएंगे। चुनाव के बाद ये लोग पहचानेंगे भी नहीं। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि वो फिल्मी गाना है, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम..., यही बोलेंगे।

2014 के पहले आस्था के साथ खिलवाड़ होता था

2014 से पहले दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। देश में आतंक, नक्सलवाद और भष्ट्राचार अपने चरम पर था। विकास कार्य बिल्कुल ही ठप पड़ गए थे। आस्था के साथ खिलवाड़ होता था। कांग्रेस की सरकारें कहती थीं कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। सपा के लोग हमेशा कहते थे कि जय श्रीराम बोलोगे तो अंदर बंद कर देंगे। देश में गरीबों को सुविधाओं से वंचित रखा गया था। 2014 के बाद भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज देश में कहीं भी कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान तुरंत सफाई देता है। आज का भारत हर तरह से जवाब देना चाहता है। कहा कि इलाके में तैयार हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे से यहां का बेहतर विकास होगा।

जनता से की वोट की अपील

सीएम योगी ने आगे कहा कि तीसरे चरण में आपको मतदान करना है। हर भारतवासी के लिए लोकतंत्र का यह पर्व गौरव का क्षण होता है। यह समय है अपनी पसंद की सरकार चुनने का। अगर सरकार कुछ भी गलत करती है, तो उसे सत्ता से हटाने की ताकत जनता के पास है। कोई अच्छा काम करता है तो सत्ता का सिंहासन उसे सौंपने का काम भी जनता करती है। इसलिए आप सभी को इस लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को भी आपने देखा है। निर्णय आपको लेना है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story