×

Bareilly: ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट ने आठ लोगों को सुनाई फांसी की सजा, एक को उम्रकैद

Bareilly: सुरेश शर्मा नगर में दस साल पहले हुए ट्रिपल मर्डर कांड में कोर्ट ने आठ लोगों को फांसी और एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Sunny Goswami
Published on: 7 March 2024 11:57 AM GMT
bareilly news
X

ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट ने आठ लोगों को सुनाई फांसी की सजा (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: सुरेश शर्मा नगर में दस साल पहले हुए ट्रिपल मर्डर कांड में कोर्ट ने आठ लोगों को फांसी और एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। छैमार गैंग ने दस साल पहले एक घर में पति, पत्नी और उसकी माँ की डकैती के दौरान हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में रवि दिवाकर ने ट्रिपल हत्या कांड में शामिल वाजिद, हसीन, यासीन, नाज़िमा, हाशिमा जुल्काम, फहीम, समीर को फांसी की सजा सुनाई।

छैमार गैंग द्वारा घर से लूटे सोने चांदी के जेवरात को खरीदने वाले शाहजहाँपुर के सदर बाजार के मोहल्ला चौक के निवासी सर्राफ राजू वर्मा को दोषी मानते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दरअसल करीब दस साल पहले 22 अप्रैल 2014 को सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले योगेश मिश्रा के घर छैमार गैंग ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। छैमार गैंग ने घर में घुसकर योगेश मिश्रा उनकी पत्नी प्रिया और माँ पुष्पा को लोहे की रोड सिर पर मारकर तीनों की हत्या कर दी थी।

इसके बाद घर पर रखा सोने-चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। छैमार गैंग से डकैती में घर से सोने चांदी का लूटा माल सर्राफ राजू वर्मा ने खरीद लिया था। मृतक योगेश के भाई इनकम टैक्स इंस्पेक्टर रविकांत मिश्रा ने मामले की पैरवी की दस साल की पैरवी करने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने छैमार गैंग के महिला सहित आठ बदमाशों को फांसी की सजा सुनाई। वहीं लूटा हुआ सोने चांदी का माल खरीदने वाले सर्राफ राजू वर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। दोषियों को कड़ी सजा सुनकर परिवारवालों को चैन मिला।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story