×

Bareilly: हत्या या आत्महत्या! कमरे में पड़े मिले पति-पत्नी के शव, सिर में लगी गोली

Bareilly: ग्रीन पार्क कॉलोनी में दंपती का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। दोनों के सिर में गोली लगी हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 Aug 2024 5:15 PM IST (Updated on: 17 Aug 2024 5:38 PM IST)
bareilly news
X

बरेली में कमरे में पड़े मिले पति-पत्नी के शव (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को दंपती का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। दोनों के सिर में गोली लगी हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस के साथ पहुंची फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

अंदर से बंद था कमरा

मिली जानकारी के अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब कॉलोनी में रहने वाले आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु के शव उनके घर के कमरे में पड़े मिले। आलोक सिंह प्रापर्टी डीलर थे। शनिवार को जब उनकी नौकरानी की बेटियां काम करने घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने रितु की बड़ी को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन रितु के घर पहुंचे। उन्होंने खिड़की की जाली निकालकर घर के अंदर प्रवेश किया।

जब वह कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गयी। घर के अंदर कमरे में बेड पर आलोक और रितु के शव पड़े हुए थे। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी। कमरे में ही पिस्टल भी पड़ा हुआ था। दंपती के शव मिलने की सूचना से इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी होने पर बारादरी थाने के प्रभारी अमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया घटना को देख लोग आशंका जता रहे है कि पहले आलोक सिंह ने पत्नी को गोली मारी होगी। इसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Next Story