×

Bareilly News: नदी में मिला वृद्ध महिला का शव, कल से थी लापता

Bareilly News: शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जाफरपुर में नदी के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध महिला बीती शाम घर से कुछ काम के लिए निकली थी।

Sunny Goswami
Published on: 13 Jan 2024 9:46 AM GMT
bareilly news
X

बरेली में नदी में मिला वृद्ध महिला का शव (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले के शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जाफरपुर में नदी के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध महिला बीती शाम घर से कुछ काम के लिए निकली थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जाफरपुर की रहने वाली भगवान देई शुक्रवार शाम को अपने घर से बाहर किसी काम से गयी थीं। जिसके बाद वो रात तक घर वापस नहीं आयी तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह उनको पता चला कि नदी में भगवान देई का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के पौत्र राजा ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास उनकी दादी राशन लेने के लिए घर से गयी थी। उसके बाद वो शीशगढ़ चला गया था।

शाम को जब वो घर वापस आया तो उसकी दादी घर पर नही थी। जिसके बाद उसने अपनी रिश्तेदारी में फ़ोन करके पूछा लेकिन उसकी दादी का पता नहीं चला, उसने बताया कि कुछ दिनों से वो अपनी जान देने की बातें कर रही थीं। किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नही था। मृतका के दो लड़के और पांच नाती हैं।

वहीं सीओ तेजवीर सिंह ने इस मामले में बताया कि सुबह शीशगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जाफ़रपुर के पास नदी में एक महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की पहचान जाफ़रपुर की रहने वाली भगवान देई के रूप में की है। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story