×

Bareilly News: फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटें देख इलाके में दहशत का माहौल

Bareilly News: थाना सीबीगंज में शनिवार को फोम की फैक्ट्री मे भीषण आग लग गयी, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई।

Sunny Goswami
Published on: 13 April 2024 8:00 AM GMT
Bareilly News
X
फोम फैक्ट्री में लगी आग (Pic: Social Media)

Bareilly News: थाना सीबीगंज क्षेत्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्र परसाखेड़ा में स्थित फोम की फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ दमकलर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग की ऊँची-ऊँची लपटों से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फैक्ट्री के अंदर मची भगदड़

थाना सीबीगंज में शनिवार को फोम की फैक्ट्री मे भीषण आग लग गयी, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना पर बड़ी संख्या मे थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। आग की लपटें काफ़ी ऊपर तक देखी जा रही थी, जिस कारण क्षेत्र की और भी फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। कुछ लोगों का मानना है कि शार्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री मे आग लगी होगी। गनीमत यह है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि झुमका चौराहे के पास परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र है, जहां पर कई फैक्ट्री हैं। जिसमें से एक फोम की फैक्ट्री मे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story