गौसगंज बवाल के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल घायल

Bareilly News: गौसगंज में हुए बवाल को लेकर पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है। दो समुदाय के बीच हुए बवाल में पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Sunny Goswami
Published on: 21 July 2024 9:09 AM GMT
bareilly news
X

बरेली में गौसगंज बवाल के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले के गौसगंज में हुए बवाल को लेकर पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है। दो समुदाय के बीच हुए बवाल में पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने 33 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं रविवार की रात को गौसगंज बवाल के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। सिपाही का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र में पुलिस रात को गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौसगंज बवाल के दो आरोपी बाइक से आ रहे है। कुछ ही देर बाद पुलिस को एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने बाइक को रोकना चाहा तो बाइक सवार पुलिस को देख कर बाइक को पीछे मोड़ने लगे। इस दौरान बाइक फिसलकर नीचे गिर गईं। बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से आलमगीर पुत्र इसरार अहमद निवासी गौसगंज घायल हो गया।

वहीं उसका दूसरा साथी भागकर झाड़ियों की तरह चला गया। पुलिस ने झाड़ियों से दूसरे बदमाश निजाकत अली पुत्र फरियाद अली निवासी गोसगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस के हेड कांस्टेबल नफीस अहमद भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हेड कांस्टेबल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका मे चल रहा है। पुलिस को बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा ,दो जिंदा कारतूस,एक कारतूस नाल में फंसा हुआ, एक प्लेटिना बाइक के साथ 1070 रुपए नगद बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष अमित कुमार, उपनिरीक्षक राधा कृष्ण,महेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल अखलेश कुमार ,कुंवरपाल सिंह,नफीस अहमद,राजवीर सिंह,कांस्टेबल शेखर वर्मा ,अमित चौधरी ,सोबिंद सिंह और रोबिन राणा शामिल रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story