Bareilly News: घर से कुछ दूरी पर मिला महिला का अधजला शव, पति पर हत्या का आरोप

Bareilly News: एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि खेऊ की गोंटिया निवासी मृतक महिला जिसकी उम्र करीब 35 साल है। उसका शव घर से करीब तीन सौ से चार सौ मीटर की दूरी पर पुआल मे अधजला शव मिला।

Sunny Goswami
Published on: 19 Nov 2023 10:31 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2023 10:31 AM GMT)
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic:Newstrack) 

Bareilly News: महिला का अधजला शव घर से कुछ दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुआल पर पढ़ा महिला का अधजला शव की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान एसएसपी सुशील, एसपी देहात मुकेश मिश्रा सीओ दीपशिखा ने मौके पर निरीक्षण किया। आपको बता दें शाही थाना क्षेत्र के खेऊ की गोंटिया निवासी महिला का शव आज सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर पढ़ा मिला।

महिला के पति के अनुसार उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किसी ने की है। वहीं महिला के मायकेवालों ने उसके पति पर ही अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक महिला की पंद्रह साल साल पहले शादी हुई थी उसके चार बच्चे है, लोगो के अनुसार महिला और उसके पति की आये दिन नोकझोंक होती रहती थी।

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

शाही थाना क्षेत्र मे कुछ महीनों से लगातार महिलाओं कि हत्या करने के बाद उनका शव जंगल मे पढ़ा मिल रहा हैँ अब फिर एक महिला का शव पुआल मे अधजाल मिला हैँ यहाँ लगातार महिलाओं को ही निशाना बनाया जा रहा हैॆ। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि खेऊ की गोंटिया निवासी मृतक महिला जिसकी उम्र करीब 35 साल है। उसका शव घर से करीब तीन सौ से चार सौ मीटर की दूरी पर पुआल मे अधजला शव मिला। महिला के मायकेवालों ने पति पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वो अपनी पत्नी की प्रताड़ना करता था। घरवालों कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही विधिक कार्यवाही पूर्ण कि जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story