×

Bareilly News: दो पक्षों में जमकर फायरिंग, जेसीबी में लगायी आग

Bareilly News: पीलीभीत बाईपास रोड पर विवाद होने के बाद दो पक्ष में जमकर सरेराह जमकर फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ गोली की आवाज से इलाका गूंज गया। फायरिंग होने से राजगीरों की सांस थम गई।

Sunny Goswami
Published on: 22 Jun 2024 9:35 AM GMT
bareilly news
X

बरेली में दो पक्षों में जमकर फायरिंग (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: दुकान खाली करने को लेकर शनिवार सुबह पीलीभीत बाईपास रोड पर विवाद होने के बाद दो पक्ष में जमकर सरेराह जमकर फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ गोली की आवाज से इलाका गूंज गया। फायरिंग होने से राजगीरों की सांस थम गई। इस दौरान एक पक्ष ने जेसीबी में आग लगा दी। काफी देर तक बीच सड़क पर हंगामा होता रहा। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से व्यापारी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना इज्जत नगर के लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय पुत्र रामबाबू की इज्जत नगर पीलीभीत बायपास रोड पर बजरंग ढाबा के पास शंकर महादेव मार्बल्स के नाम से मार्बल पत्थर और टाइल्स की दुकान है। दुकान को लेकर उसका राजीव राणा से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह राजीव राणा अपने बेटे और उसके साथी केपी यादव के साथ करीब 30 से 40 बदमाशों को लेकर सुबह 7 बजे दुकान खाली करने के लिए दो जेसीबी लेकर पहुंचा। इस दौरान जैसे ही उसने दुकान में तोड़फोड़ की। उसका पता आदित्य उपाध्याय को चल गया। वह भी अपने साथियों के साथ हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई गोलियों की आवाज़ से क्षेत्र दहल गया। जो जेसीबी दुकान को गिराने आई थी। उसमें आग लगा दी गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब भी सड़क पर गोलियां को चलते देखा तो उनकी सांसे थम गई। लोगों ने पीछे लौटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के पहले राजीव राणा के बदमाश फरार हो गए।

पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे ले लिया है। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस को देख राजीव राणा ग्रुप के लोग भाग गए। लेकिन उसके होटल का मैनेजर नहीं भाग पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष से आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story